डोंगरगढ़ की मां बमलेश्वरी मंदिर में हादसा, बंद समय में चलाया रोपवे; भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल
डोंगरगढ़ में रोपवे हादसा,श्रद्धालुओं से भरा रोपवे पलटा

डोंगरगढ़ की मां बमलेश्वरी मंदिर में हादसा, बंद समय में चलाया रोपवे; भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल
डोंगरगढ़ में रोपवे हादसा
राजनांदगांव में डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी रोपवे की एक ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई। यह घटना उस समय घटी जब पूर्व मंत्री और वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा और भाजपा के नेता दर्शन करने आये थे।
हादसा शुक्रवार दोपहर 2 बजे हुआ, जब ट्रॉली स्टेशन पर आकर रुकी। ट्रॉली अपनी तय जगह से आगे बढ़ गई और पलट गई। इस हादसे में भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर ले जाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
बंद होने के समय चलाया रोपवे

बता दें कि रोपवे का संचालन दोपहर 1 बजे बंद कर दिया जाता है और 3 बजे फिर से शुरू होता है, लेकिन भाजपा नेताओं के मंदिर में दर्शन की वजह से ट्रॉली का संचालन जारी रखा गया था।
हादसे के समय ट्रॉली में रामसेवक पैकरा, भाजपा के नेता भरत वर्मा, बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भिलाई नगर निगम के नेता दया सिंह, और अन्य लोग मौजूद थे।



