सारंगढ़ में 47 डिग्री पहुंचा पारा सड़कों पर छाया सन्नाटा*

*47 डिग्री पहुंचा पारा सड़कों पर छाया सन्नाटा*
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ लू की चपेट में है , सुबह से भीषण गर्मी का कहर जारी है । दोपहर 12 के बाद से तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है । सुबह से शांम तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है । शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले नंदा चौक,जय स्तंभ चौक, भारत माता चौक पर सन्नाटा छाया रहा । बाजारों से भीड़ नदारत रही । मजदूर और पैदल चलने वाले सबसे ज्यादा परेशान दिखे । पिछले चार-पांच दिनों से गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है ।दैनिक बाजार , साप्ताहिक बाजार बाजार में पसरा लगाने वाले दुकानदार परेशान दिख रहे हैं । नगर की ट्रैफिक व्यवस्था भी सुनसान दिखाई दे रही है ।लोग रुमाल और स्कार्फ से खुद को ढक कर निकलते नजर आए । इस गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है । जिसके चलते गर्मी का यह असर सेहत पर पड़ रहा है । शरीर में गर्मी बढ़ने से फोड़ा, फुंसी, बुखार , उल्टी , दस्त समेत कई शारीरिक परेशानियां सामने आ रही है । जिसका इलाज करने शासकीय व निजी अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं । जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ एफआर निराला ने कहा कि – गर्मी में लोग घर से बाहर न निकले, कामकाजी व जरूरतमंद सिर ढक कर बाहर निकले ।शारीरिक परेशानी होने पर तत्काल उपचार करायें ।



