छत्तीसगढ़धर्म अध्यात्म

अक्षय तृतीया… मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों से सजा बाजारः

छत्तीसगढ़ में 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, रायपुर में 58, बिलासपुर में 121 जोड़ों की शादी

अक्षय तृतीया… मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों से सजा बाजारः छत्तीसगढ़ में 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, रायपुर में 58, बिलासपुर में 121 जोड़ों की शादी

रायपुर

रायपुर के सभी चौक-चौराहों पर मिट्टी के गुड्डे-गुड्डियों से बाजार सज गए हैं। खरीदारी करने लोग पहुंच रहे हैं।

 

देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इसे अक्ती तिहार के रूप मनाया जाता है। आज से विवाह के मुहूर्त की शुरुआत हो रही है। आज के दिन छत्तीसगढ़ में बिना समय और मुहूर्त देखे शुभ काम किए जाते हैं।

प्रदेश में अक्ती के दिन मिट्टी से बने गुड्डे-गुड़ियों की शादी पूरे रीति रिवाज से करने की परंपरा है। रायपुर के चौक-चौराहों पर गुड्डे-गुड़ियों के बाजार सजे हैं। यहां पोशाक, माला, मंडप के सामान भी बिक रहे है। साथ ही सराफा बाजार में भी अक्षय तृतीया को लेकर उत्साह है। 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।

आज का दिन शादियों के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इसलिए रायपुर में साहू समाज 58 जोड़ों की शादी करवा रहा है, बिलासपुर में भी महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर की ओर से 121 जोड़ों की शादी करवाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button