पशु चिकित्सा विभाग के 44 कर्मचारियों की सेवा समाप्तः
रायगढ़ में 2012 में हुई थी भर्ती, जांच में मिली कई अनियमितताएं

पशु चिकित्सा विभाग के 44 कर्मचारियों की सेवा समाप्तः
रायगढ़ में 2012 में हुई थी भर्ती, जांच में मिली कई अनियमितताएं
रायगढ़
पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक ने 44 कर्मचारियों की सेवा समाप्त के आदेश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पशु चिकित्सा विभाग में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां भर्ती नियमों का उल्लंघन करते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की गई। शिकायत के बाद जांच हुई और मामले में गड़बड़ी पाए जाने पर 44 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई
जानकारी के मुताबिक साल 2012 में पशु चिकित्सा विभाग में चतुर्थ श्रेणी सफाईकर्मी, परिचालक और सह चौकीदार के 32 पदों पर भर्ती की जानी थी। जिसमें 44 पदों पर भर्ती की गई। ऐसे में मामले की शिकायत प्रशासन को मिली।
+ छ.ग. शासन + पशुधन विकास विभाग पशु चिकित्सालय रायगढ़ छ.ग..
साल 2012 में भर्ती प्रक्रिया की शिकायत के बाद मामले में जांच की गई।
शिकायत के बाद एक जांच टीम बनाई गई। मामले में जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि भर्ती प्रकिया में महिला आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया।
इनकी सेवाएं समाप्त हुई
लिस्ट में विशंभर मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, गिरधारी त्रिपाठी, दयानिधि साव, रुपलाल पटेल, सुरेश बरेठ, श्रीधरकुमार पंडा, शीतल कुमार यादव, संतोष सिंह निषाद, दिगंबर दास, लक्ष्मण भोय, संतोष कुमार पटेल, टिकेश्वर प्रसाद साहा का नाम है।
इसके साथ ही गणेश कुमार यादव, खगेश कुमार साव, सुरेन्द्र कुमार बेहरा, कमल किशोर यादव, दिनेश कुमार निषाद, गौरीशंकर पटेल, हरिशंकर गुप्ता, मनीष कुमार साहू, प्रमोद कुमार भगत, बिरेन्द्र कुमार राठिया, दिलीप सिंह सिदार, चेतन सिंह राठिया, केशव प्रसाद राठिया, दिगंबर प्रसाद राठिया की सेवा समाप्त की गई है।
साथ ही आत्माराम भगत, रतन किस्पोट्टा, सुखलाल तिग्गा, गुणनिधि उरांव, रामकिशोर सिदार, सरोज कुमार राठिया, रामावतार सिदार, चतुर्भुज राठिया, जोगेन्द्र मिंज, हरिशंकर राठिया, अक्षय कुमार केरकट्टा, संदीप कुमार राठिया, असिन्ता कुजूर, विनीता खलखो के नाम शामिल हैं।