चंडीगढ़में हवाई हमले की वॉर्निंग, सायरन गूंजेः
राजस्थान के जैसलमेर में बॉर्डर के गांव खाली कराए, LoC पर भारत ने 50 पाकिस्तानी ड्रोन गिराए

भारत-पाक जंग के हालात Live
चंडीगढ़में हवाई हमले की वॉर्निंग, सायरन गूंजेः
राजस्थान के जैसलमेर में बॉर्डर के गांव खाली कराए, LoC पर भारत ने 50 पाकिस्तानी ड्रोन गिराए
नई दिल्ली/जम्मू/श्रीनगर
भारतीय सेना के शुक्रवार सुबह यह वीडियो जारी किया। इसमें LoC पार करते पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराते दिखाया गया है।
चंडीगढ़ में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। वॉर्निंग एयरफोर्स स्टेशन से जारी की गई। शहर में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। लोगों से घरों की खिड़कियों से भी दूर रहने को कहा गया है।
राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गांव खाली कराए जा रहे हैं। बॉर्डर से 20 किलोमीटर के दायरे में गांव खाली कराए जा रहे हैं।
इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख के साथ बैठक करेंगे। जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान रक्षा मंत्रालय पहुंच चुके हैं।
पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में 11 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। पाकिस्तानी सुसाइड ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया।
इसके बाद भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम S-400 से इन हमलों को नाकाम कर दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारत ने LOC और इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) पर पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए हैं।



