भारत-पाकिस्तान टकराव के कारण IPL को टाला गया: BCCI ने नई तारीखें नहीं बताईं,
विदेशी खिलाड़ियों को अपने देश लौटने के लिए कहा

भारत-पाकिस्तान टकराव के कारण IPL को टाला गया: BCCI ने नई तारीखें नहीं बताईं,
विदेशी खिलाड़ियों को अपने देश लौटने के लिए कहा
धर्मशाला स्टेडियम में गुरुवार को पंजाब-दिल्ली का मैच हो रहा था। 10.1 ओवर का खेल हो चुका था, तभी सुरक्षा कारणों से मैच रद्द कर दिया गया। स्टेडियम में ब्लैकआउट कर दिया गया।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े टकराव के कारण BCCI ने IPL टाल दिया है। हालांकि BCCI ने नई तारीखें नहीं बताई हैं। अभी इसके 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ के मुकाबले बाकी हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था।
यह जानकारी PTI ने BCCI के सूत्र के हवाले से दी है। BCCI के एक अधिकारी ने PTI से कहा, यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा हो, तब क्रिकेट खेला जाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी विदेशी खिलाड़ियों को अपने देश लौटने के लिए कहा गया है। नई तारिखें आने पर उन्हें सूचित किया जाएगा।
माना जा रहा है कि अगस्त में होने वाला भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द किया जाएगा। सितंबर में होने वाला एशिया कप भी टाला जाएगा। इनकी जगह भारत में IPL के बाकी मैच कराए जा सकते हैं। हालांकि, इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।



