सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ खबर न्यूज का हुआ असर*

सारंगढ़ खबर न्यूज का हुआ असर**

**जिले के प्रभारी व राजस्व मंत्री से पटवारी के के साहू को तत्काल हटाने रवि तिवारी ने किया था लिखित शिकायत**

**सारंगढ़ पटवारी के के साहू हटाये गए,अब सारंगढ़ पटवारी होंगे दिलकुमार बंजारे**

*सारंगढ़ खबर का हुआ असर**

सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—–दिनाँक 5 मई सुशासन तिहार में सारंगढ़ पधारे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को सारंगढ़ खबर के संपादक रवि तिवारी ने सारंगढ़ नगर के हल्का नम्बर 28 में पदस्थ पटवारी के के साहू के खिलाफ राजश्व रिकार्ड नही होने के कारण राजश्व को हानि पहुचाते हुए खुलकर मनमानी और नजूल जमीनों को निजी बता कर कई फर्जी रजिस्ट्री कराये जाने और कमीशन खाने के संबंध में लिखित शिकायत दिया गया था और लगातार सारंगढ़ खबर अखबार में इनके द्वारा किये जा रहे करतूत को प्रकाशित भी किया जा रहा था।पिछले दो माह पूर्व सारंगढ़ के तत्कालीन कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू और सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी को लिखित में शिकायत और अखबार में छपे कटिंग भी अधिकारियों को दिया गया था,परंतु तत्कालीन जिला कलेक्टर साहू के संरक्षण में रहे सारंगढ़ पटवारी के के साहू का ना तो अंयत्र जगह ट्रांसफर हुआ और ना ही कोई जांच की कार्यवाही उच्च जिला अधिकारियों के द्वारा किया गया।आखिरकार राजश्व मंत्री टंकराम वर्मा जी को पटवारी के के साहू के कार्यप्रणाली के बारे में मंत्री महोदय के संज्ञान में दिया गया तत्पश्चात तत्काल राजश्व मंत्री ने सारंगढ़ के जिला कलेक्टर को सारंगढ़ पटवारी के के साहू को हटाने और शिकायत पर जांच करने आदेश जारी किया गया,जिस पर जिला कलेक्टर ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए पटवारी के के साहू को कोसीर क्षेत्र हल्का नम्बर 3 का पटवारी बनाया गया है,और उनके स्थान पर टिमरलगा के पटवारी दिलकुमार बंजारे को सारंगढ़ नगर हल्का नम्बर 28 का पटवारी बनाया गया है।
मामला कुछ इस तरह से था कि दिनाँक 5 मई को सारंगढ़ सुशासन तिहार कार्यक्रम में आये जिले के प्रभारी व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी को रवि तिवारी,संपादक के द्वारा पटवारी के के साहू के खिलाफ लिखित शिकायत ,व हल्का नम्बर 28 से हटा कर शिकायत पर जांच करने आवेदन दिया गया था,जिसको देखते हुए राजस्व मंत्री के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर को आदेश जारी किया, जिस पर तत्काल कार्यवाही कर जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे ने पटवारी के के साहू को कोसीर क्षेत्र हल्का नम्बर 3 का पटवारी बना कर भेज दिया है और उनके विरुद्ध किये गए शिकायत पर जांच चल रहा है,अगर जांच सही पाया जाएगा तो पटवारी के के साहू पर प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए प्रभाव से तत्काल निलंबित किया जा सकता है। सारंगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी प्रखर चंद्राकर इस केस की जांच कर रहे है।पटवारी के के साहू सारंगढ़ कांग्रेस के नेता भी रह चुके है,और कांग्रेसी विचारधारा के भी है।सारंगढ़ पटवारी संघ के किसी भी पटवारी से के के साहू का बिल्कुल भी नही जमता है।सारंगढ़ पटवारी संघ के द्वारा पूर्व में के के साहू के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया था।जिला प्रशासन के कार्यवाही होने पर पटवारी के के साहू के हटने से सारंगढ़ की जनता और प्रशासनिक अमला भी खुश नजर आ रही है। पटवारी के के साहू द्वारा सारंगढ़ में नजूल जमीनों की राजस्व रिकार्ड नही होने के कारण मनमानी चरम पर थी,छोटे छोटे कामो के लिए नगर के जनता को महीनों घुमाना,नजूल रिकार्ड नही होने का फायदा उठाते हुए कई नजूल जमीनों को राजस्व रिकार्ड में निजी बता कर रजिस्ट्री कराना उनका पेशा बन गया था।अगर ईडी विभाग का छापा पटवारी के के साहू के यहाँ पड़ता है तो उनके परिवार और रिस्तेदारो के नाम पर आय से ज्यादा लाखो करोड़ो की संपत्ति निकलने की संभावना बन सकती है,जहाँ दूद का दूद और पानी का पानी भी हो जायेगा। सारंगढ़ नगर की जनताजनार्दन उनका शिकायत कलेक्टर और अन्य अधिकारियों से भी कई बार कर चुके थे।पटवारी साहू के कार्यप्रणाली से सारंगढ़ की जनता असंतुष्ट थी।सूत्रों से पता चला है कि पटवारी जो अपने आप को बड़े अधिकारियों से तगड़ा सेटिंग बताते थे कोसीर क्षेत्र का पटवारी बनाये जाने पर फिर से अपना हाथ पैर मार रहे है और दूसरे जगह का पटवारी का प्रभार लेने प्रयास किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए सारंगढ़ पटवारी के के साहू को कोसीर क्षेत्र का प्रभार तो दे दिया है परन्तु जांच में सही पाए जाने पर उनके ऊपर निलंबन की गाज गिरती है कि नही वो देखने वाली बात है। सारंगढ़ नगर हल्का नम्बर 28 की प्रशासनिक व्यवस्था जो पूरी तरह से चरमरा गई थी सारंगढ़ नगर के नये पटवारी दिलकुमार बंजारे के पदभार संभालने से जो व्यवस्था चरमरा गई थी वो अब पटरी पर सही तरीके से चल पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button