सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दो गांजा तस्कर गिरफ्तारः

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दो गांजा तस्कर गिरफ्तारः एक आरोपी के पास से 1.59 लाख का गांजा बरामद, दूसरा 4 साल से चल रहा था फरार

सारंगढ़-बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से 15 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है, जबकि दूसरा मामले में 4 साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा गया है।

पहला मामला- थाना बरमकेला

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम बोईरडीह गांव के मेन रोड जूना तालाब के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक तोषण कुमार पैकरा को पकड़ा गया। उसके पास 15 किलो 190 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 1 लाख 59 हजार रुपए आंकी गई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

दूसरा मामला- थाना सरिया

सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि, 11 अगस्त 2021 को ग्राम कंचनपुर बैरियर में रोड पर बाइक सवार गणेसर बगरती निवासी ओडिशा के सोनपुर के पास से 10 किलोग्राम गांजा मिला था। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया था।वहीं, उसे गांजा सप्लाई बिक्री करने वाले आरोपी अनिल त्रिपाठी (49) निवासी ओडिशा की जानकारी जुटाई गई। जो 4 साल से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button