सारंगढ़-बिलाईगढ़सारंगढ़ स्वास्थ्य विभाग

सारंगढ जिले में 535 युवा वर्ग ने आत्महत्या करने का किया प्रयास

आत्महत्या के प्रयास में ज्यादा 20 वर्ष के युवक युवती शामिल

**सारंगढ जिले में 535 युवा वर्ग ने आत्महत्या करने का किया प्रयास**

**आत्महत्या के प्रयास में ज्यादा 20 वर्ष के युवक युवती शामिल**

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ——–नवीन जिला सारंगढ में इनदिनों भयावह कर देने वाले संकेत सामने आ रहे हैं।इस साल 2025 में महज जनवरी से 10 सितंबर तक 535 युवाओं ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। सारंगढ़ ब्लॉक में 239, बरमकेला में 167 और बिलाईगढ़ में 129 आत्मघाती प्रयास समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों दर्ज किए गए हैं। इनमें से कई मामलों में जानें भी गईं, जबकि समय रहते चिकित्सा उपचार से कईयों की जान बचाई गई। विशेष चिंता की बात यह है कि अधिकांश प्रयास करने वाले युवक-युवतियां मात्र 20 वर्ष की उम्र के हैं। मौत को आम समझ लेने की यह प्रवृत्ति न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक संकट की ओर इशारा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए 10 सितंबर से 16 सितंबर तक स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान का मकसद युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति सचेत करना, काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराना और परिवारों को आवश्यक मार्गदर्शन देना है।विशेषज्ञ व सीएमएचओ डॉ.एफ. आर.निराला का कहना है कि आत्महत्या के प्रयास करने वालों में कुछ स्पष्ट पहचानें होती हैं जैसे- गुमसुम व्यवहार, खाने-पीने में असामान्यता,बहकी-बहकी बातें करना,नशे का सेवन,प्रेम संबंध में विफलता इन संकेतों को अनदेखा करना युवा जीवन पर खतरा बन सकता है। विशेषज्ञ लगातार परिवार और समाज से अपील कर रहे हैं कि समय रहते काउंसलिंग की मदद लें और हर व्यक्ति पर नजर बनाकर रखें।वर्तमान आंकड़े दर्शाते हैं कि अगर उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या विकराल रूप धारण कर सकती है। सरकार और समाज मिलकर ही इस चुनौती से निपट सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button