रायपुर पुलिसछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के स्थायी DGP की रेस में 3 सीनियर IPS:

अरुण और देव के लिए नेताओं की लॉबी, जीपी को मुखिया बनाने में लगे अफसर

छत्तीसगढ़ के स्थायी DGP की रेस में 3 सीनियर IPS:

अरुण और देव के लिए नेताओं की लॉबी, जीपी को मुखिया बनाने में लगे अफसर

रायपुर

छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी के लिए UPSC से 3 अधिकारियों के नाम को क्लीयरेंस मिल गई है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ के स्थायी डीजीपी बनने की रेस में IPS अरुण देव गौतम के अलावा, IPS पवन देव और IPS जीपी सिंह का नाम शामिल है। सरकार जून में स्थायी DGP नियुक्त कर देगी।

वर्तमान में DGP की जिम्मेदारी IPS अरुण देव गौतम के पास है। सरकार ने गौतम को डीजीपी पद की अस्थायी जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि IPS अरुण देव गौतम के लिए प्रदेश के नेताओं की लॉबी लगी हुई है। वहीं IPS पवन देव के लिए बिहार के राजनेता लॉबी कर रहे हैं।

इसी तरह से IPS जीपी सिंह के लिए प्रदेश के राजनेताओं के अलावा दिल्ली के राजनेता और अफसर लॉबी कर रहे हैं। इन तीनों में से कोई एक छत्तीसगढ़ पुलिस का स्थायी मुखिया होगा। हालांकि सूत्रों का कहना है कि अरुण देव का नाम सबसे टॉप पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button