भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में सारंगढ़ में निकला भव्य तिरंगा रैली
भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में समस्त भाजपा नेता व मंडल के पदाधिकारी हुए शामिल**

*भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में सारंगढ़ में निकला भव्य तिरंगा रैली*
**भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में समस्त भाजपा नेता व मंडल के पदाधिकारी हुए शामिल**
**जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय भी शामिल हुए तिरंगा रैली में**
**रिटायर्ड सेना के जवान,कलेक्टर,एसपी,एसडीएम, सहित जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारी रैली में हुए शामिल**
**तिरंगा रैली में कोतवाली पुलिस द्वारा शानदार चाकचौबंद**
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़——-ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को जवाबी कार्यवाही करने वाले भारतीय सेना के सम्मान में सारंगढ़ जिला मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य रूप से आयोजन किया गया। यह तिरंगा रैली देशभक्त झांसी की रानी लक्ष्मी बाई कॉम्प्लेक्स से प्रारंभ होकर नगर के हर मुख्य चौक चौराहे से होते हुए भारत माता चौक में विराम किया गया। इस भव्य तिरंगा रैली में समाज के युवा,बुजुर्ग,महिला सभी वर्गों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। डीजे में देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय, जय जवान जय किसान जैसे देशभक्ति नारों से पूरा नगर गूंज उठा। अंत मे तिरंगा रैली में भारत माता चौक में भाजपा नेता ज्योति पटेल,संजय पांडेय,जिला कलेक्टर ने भारत माता के मूर्ति पर पुष्प गुच्छ पहनाया और जश्न मनाते हुए फटाखा फोड़ कर इस भव्य तिरंगा रैली का समापन किया गया। इस तिरंगा रैली में शामिल हुए भाजपा के सभी नेता,कार्यकर्ता सहित सभी अधिकारी,कर्मचारी बहुत खुश नजर आ रहे थे। इस अवसर पर भारतीय सेना सहित अन्य अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक, सारंगढ़ जिले के नागरिकगण, भाजपा पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, समीर सिंह, रवि तिवारी संपादक,भुवन मिश्रा, सुभाष जालान,अमित अग्रवाल,सोनू छाबड़ा,अरविंद खटकर,निखिल केशरवानी, प्रकाश अग्रवाल, जय बानी,मुनु थवाईत,नयन बेहार,अक्षत स्वर्णकार,ऋषिकेश पटेल,रविन्द्र पटेल,संजू शर्मा,रामकुमार थूरिया,महिला मोर्चा से श्रीमती चंद्रकांती ठाकुर,मनीषा मघरिया,निर्मला बंजारे,वैजयंती लहरे,शिवकुमारी चौहान,सहित नगर के पत्रकारगण, जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय,एसडीओपी स्नेहिल साहू,जनपद सीईओ नायक सहित भाजपा के समस्त जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य, मनरेगा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी,जिले के अधिकारी, नगरपालिका सारंगढ़ के सीएमओ राजेश पांडेय और उनके कर्मचारीगण शामिल हुए।






