रायगढ़ में थानेदार ने शिकायत वापस लेने बनाया दबावः
उल्टा केस में फंसाने की धमकी दी; महिला ने SP से की शिकायत

रायगढ़ में थानेदार ने शिकायत वापस लेने बनाया दबावः
उल्टा केस में फंसाने की धमकी दी; महिला ने SP से की शिकायत
रायगढ़
पीड़िता ने SP से शिकायत करते हुए TI के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मारपीट के मामले में बयान देने थाने आई महिला को TI ने उल्टा धमकाया। साथ ही शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
सोमवार को भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोढ़ाझर की रहने वाली छाया साहू (43) पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। जहां उसने SP से घरघोड़ा थानेदार के खिलाफ लिखित में शिकायत की है।
सोमवार को पीड़िता मामले की शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।
महिला ने शिकायत बताया है कि उसकी बहन बसंती साहू के बड़ा बेटे सूरज साहू का विवाह कार्यक्रम 28 अप्रैल से 1 मई 2025 तक था। ऐसे में छाया साहू पूरे परिवार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए नवापारा घरघोड़ा गई थी।
रात तकरीबन साढ़े 11 बजे उसे पता चला कि नवापारा घरघोड़ा के शैतान चौक पर किसी लड़के से मारपीट की जा रही है। रात में उसके जीजा बताया कि उसके बेटे जगमोहन उर्फ राजा साहू के साथ मारपीट हुई है।
छाया साहू मौके पर पहुंची तो देखा कि बेटे के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट है और वह बेहोश है।
5 लोगों ने की मारपीट
छाया साहू ने जब पता किया जो जानकारी हुआ कि यश सिन्हा, रितेश गुप्ता, शैलेश चौहान, आयुष चौहान और निलिख शर्मा ने उनके साथ मारपीट की है।
इसके बाद जगमोहन को इलाज के लिए घरघोड़ा के बजाए रायगढ़ लेकर आ गए और मेडिकल कॉलेज में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया।



