छत्तीसगढ़ सरकार शनिवार छुट्टी को करने वाली है निरस्त,कवायद शुरू
PHQ में शनिवार को अतिरिक्त पेंडिंग काम निपटाएंगे अधिकारी:

छत्तीसगढ़ सरकार शनिवार छुट्टी को करने वाली है निरस्त,कवायद शुरू
PHQ में शनिवार को अतिरिक्त पेंडिंग काम निपटाएंगे अधिकारी:
ADG प्रशासन ने जारी किया निर्देश, स्टाफ के साथ अफसर भी आएंगे
रायपुर
पुलिस मुख्यालय
इस निर्देश के बाद साफ है कि पीएचक्यू में अब शनिवार को भी काम जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्टेट पुलिस मुख्यालय में शनिवार को पेंडिंग काम निपटाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ने लेटर जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि DGP ने निर्देश दिए गए हैं कि स्टाफ के साथ शाखा प्रमुख और अफसर भी उपस्थित होंगे। इस निर्देश के बाद साफ है कि पीएचक्यू में अब शनिवार को भी छुट्टी की जगह काम जारी रहेगा।
इस लेटर में लिखा है कि कार्यालय के कामों की महत्व और संवेदनशीलता को देखते हुए इस एक समय सीमा में पूरा करना आवश्यक है। इसके लिए डीजीपी ने शनिवार के दिन भी पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होकर सभी जरूरी शासकीय कार्यों के निर्वहन के लिए निर्देशित किया है।
अपनी शाखा में हर शनिवार को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर पेंडिंग मामलों का समाधान करें। इस काम के सुपरविजन के लिए सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी भी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
सोमवार के लिए टल जाते है काम
सामान्य तौर पर कई विभागों में देखा जाता है कि शुक्रवार को आम व्यक्ति का काम नहीं होने पर सीधे सोमवार के लिए टाल दिया जाता था। इसके अलावा PHQ में भी कई महत्वपूर्ण जांच और कार्रवाई लंबी छुट्टी की वजह से रुक जाती थी। इसे देखते हुए इस निर्देश को जारी किया गया है। जिससे कि आम व्यक्ति को राहत मिल सके।



