
सिंगापुर-थाईलैंड-हॉन्गकॉन्ग में कोरोना केस बढ़े, भारत कितना सेफः
एक्सपर्ट बोले- नया वैरिएंट आने तक खतरा नहीं; क्या फिर से लगवानी होगी वैक्सीन
दिल्ली
सिंगापुर, चीन, थाईलैंड और हॉन्गकॉन्ग, एशियाई देशों में कोरोना फिर लौट आया है। सिंगापुर में 13 मई तक कोरोना के 14,200 और थाईलैंड में 17 मई तक 33,030 नए मरीज मिले हैं। हॉन्गकॉन्ग में 10 मई तक 1042 नये कोरोना के केस मिले हैं।



