नई दिल्ली

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹25.50 तक सस्ता हुआ:

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹25.50 तक सस्ता हुआ: FD की ब्याज दरों में कटौती हुई, जून में हो रहे ये 6 बदलाव

नई दिल्ली

दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1723.50 रुपए हो गई है।

नया महीना यानी जून अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए तक की कटौती की गई है। इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत भी 2391.27 रुपए तक कम हो गई है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज में 0.20% तक की कटौती की है। सामान्य नागरिकों को अब एफडी पर 4% से लेकर 8.4% तक का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा इस महीने से कर्मचारियों को ATM और UPI से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है।

जून महीने में होने वाले 6 बदलाव…

1. 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर सस्ता हुआ तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 24 रुपए कम कर दी है। इसके बाद यहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1723.50 रुपए हो गई है।

हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 853 रुपए और मुंबई में 852.50 रुपए का मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button