सारंगढ़ खबर का हुआ असर,,समाचार के बाद sdm ने तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
सारंगढ़ तहसील कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, किसानों की बढ़ी परेशानी*

**सारंगढ़ खबर का हुआ असर,,समाचार के बाद sdm ने तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण**
*सारंगढ़ तहसील कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, किसानों की बढ़ी परेशानी**
**हर छोटे कामो के लिए आमजनता से पैसों की होती है मांग**
**सारंगढ़ एसडीएम को लेना चाहिए संज्ञान**
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़— – नवीन जिला सारंगढ़ बने लगभग 3तीन साल पूरे हो रहे है परंतु अभी तक सारंगढ़ तहसील कार्यालय में कोई भी सुधार नही हो पाया है।सारंगढ़ खबर अखबार में समाचार चलने के बाद सारंगढ़ sdm प्रखर चंद्राकर ने कल शाम तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया,और विभागों में चल रहे भ्रस्टाचार को रोकने कर्मचारियों को जल्द बंद करने व शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।कई वर्षों से कुछ स्थानीय लोग यहाँ पदस्थ है जो आदमी देख कर काम करते है या यूं कह सकते है कि चेहरा देख कर तिलक लगाया जाता है वाली कहावत चरितार्थ होती है।भाजपा के विष्णुदेव् की सुशासन वाली सरकार लगातार प्रदेश में अच्छा काम करने का प्रण ले चुकी है,परंतु सारंगढ़ तहसील कार्यालय जो कि अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आता है।सारंगढ़ तहसील के युवा एसडीएम प्रखर चंद्राकर की कार्यशैली बहुत अच्छी है इसमें कोई शक नही,उनके आने के बाद कार्यो में सुधार हुआ है ।परंतु तहसील कार्यालय जो इन दिनों भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरा हुआ है। क्षेत्र और नगर के आम नागरिकों और किसानों का आरोप है कि छोटे मोटे विभिन्न कार्यों के लिए तहसील के कर्मचारियों,दलालो द्वारा खुलेआम पैसे की मांग की जा रही है। जैसे सूत्रों से पता चला है कि तहसील कार्यालय में पदस्थ कुछ तहसील रीडरो के द्वारा दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के बदले दलालो के माध्यम से रकम की मांग की जाती है। रीडर, तहसीलदार के चेंबर के बजाय अन्य कमरों में बैठकर अपना काम कर रहे हैं और वही आम किसानों को मिलने से मना कर दिया जाता है। लोक सेवा केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा जाति, निवास प्रमाण पत्र वेरिफाई कराने हेतु दलालों के माध्यम से राशि ली जाती है। यहाँ तक कि गरीब किसानों,मजदूरों से सीमांकन, डायवर्जन, नलकूप एवं बोर खनन के आवेदन चालानों पर भी हस्ताक्षर के लिए भी राशि मांगी जाती है। नकल शाखा में अगर किसी व्यक्ति को तत्काल नकल चाहिए तो उससे लगभग एक हजार रुपये की राशि तक की मांग होती है, जबकि कानूनगो शाखा में पुराने बी-1 अधिकार अभिलेख के लिए बिना रकम के पेशी दी जाती है।कुछ दलाल रूपी दस्तावेज लेखक बिना अनुमति बाहर ही अपना दुकान चला रहे हैं, जो की नियमानुसार गलत है। वहीं, स्टाम्प वेंडरो का जो कमरा है उसे भी प्राइवेट व्यक्तियों के कब्जे में बताया जा रहा है। परिसर में गंदगी और बदबू से स्वास्थ्य संबंधी खतरा लगातार बढ़ा है। सूत्रों से पता चला है कि उपपंजीयक कार्यालय के अधिकारी हर रोज अपने गृह ग्राम से ही आकर अपना कार्य करते हैं और सुबह 11 बजे से पहले रजिस्ट्री का काम शुरू नहीं होता, जिससे जनता के बीच दलालों की भूमिका बढ़ गई है।तहसील में विभागों में लगे
सीसीटीवी की नियमित जांच भी किसी बड़े अधिकारियों के द्वारा नहीं हो रही है और अगर कोई आम व्यक्ति या तहसील का ही व्यक्ति जब बड़े अधिकारियों से शिकायत करने की बात बोलता है तो उसे कुछ दलालो के द्वारा धमकियां और अपशब्द कहे जाते हैं।प्रदेश के वित्त मंत्री के द्वारा समस्त तहसीलों में किसी भी प्रकार का लेन-देन करने पर पूरी तरह से रोक के आदेश करने के बावजूद सारंगढ़ तहसील कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार अपने पूरे चरम पर है। सारंगढ़ के जनप्रतिनिधियों और आमजनता लगातार मांग कर रही है कि तहसील कार्यालयों में बैठे कुछ छोटे कर्मचारियों और दलालो के द्वारा आमजनता को परेशान किया जा रहा है,जिसे सारंगढ़ एसडीएम और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के द्वारा सारंगढ़ तहसील कार्यालय की सख्त निगरानी की जाए और जिस किसी भी अधिकारी,कर्मचारियों की शिकायत मिलती है तो उन दोषियों पर प्रशासन के द्वारा तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।




