रायगढ़

रायगढ़ में पहले दिन 20 मकान तोड़े: 47 लोगों को दिया घर,

21 लोग शिफ्ट हुए; सामान ले जाने निगम कर रहा मदद

रायगढ़ में पहले दिन 20 मकान तोड़े: 47 लोगों को दिया घर,

21 लोग शिफ्ट हुए; सामान ले जाने निगम कर रहा मदद

रायगढ़

सामान शिफ्ट करने में निगम अमला कर रहा मदद।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कयाघाट क्षेत्र में नए मरीन ड्राइव के लिए केलो नदी के तट से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पहले दिन यानी शनिवार को 20 मकान को तोड़े गए। ऐसे में उन्हें शिफ्ट भी किया जा रहा है। जहां प्रगति नगर के 47 लोगों को मां विहार कॉलोनी में ईडब्ल्यूएस का मकान दिया गया है। जिसमें 21 लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है।

नगर निगम द्वारा 295 लोगों को नोटिस देने के बाद शनिवार सुबह 8 बजे निगम की टीम यहां पहुंच गई। स्थिति को काबू में करने के लिए 100 से अधिक पुलिस बल लगाया गया था। सुबह जैसे ही पहले मकान पर निगम का बुलडोजर चला। विरोध के स्वर उठने लगे, लेकिन बाद में लोगों ने समझ लिया कि तोड़फोड़ जरूर की जाएगी।

इसके बाद धीरे-धीरे लोगों ने अपने घरों के सामान को निकालना शुरू किया और उसमें मदद निगम के कर्मचारी भी करने लगे। इसके बाद एक-एक करते हुए 20 घरों को यहां तोड़ा गया। दिन भर लोग अपना सामान ले जाने में जुटे रहे और इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा सहयोग किया गया।

पक्के मकान में शिफ्ट कर रहे

लोगों के सामान ले जाने की सुविधा के लिए ट्रैक्टर लगाए गए। जिसमें सभी अपना सामान लोड कर ले जाने लगे। जिनके घर टूट रहे थे, उन्हें निगम द्वारा इंदिरा विहार रोड स्थित मां विहार कॉलोनी में पक्के का मकान दिया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button