गोमर्डा अभ्यारण्य जंगल में हो रहा कब्जा, वन विभाग ने जब्त किया जेसीबी

गोमर्डा अभ्यारण्य जंगल में हो रहा कब्जा, वन विभाग ने जब्त किया जेसीबी
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—–
झिकिपाली वृत्त के मेकरा वन परिसर में सरकारी जंगल की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश हुई। गांव नूनपानी के संतराम सिदार ने जेसीबी मशीन से सीमा चिह्न तोड़कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। यह घटना कक्ष क्रमांक 1100 पीएफ में हुई।
सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर नूतन बंजारे की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अतिक्रमण अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत कार्रवाई की। अतिक्रमण कार्य में लगे बुलडोजर को जब्त किया है। जब्त बुलडोजर सेतकुमार चौधरी के नाम पर पंजीकृत है, उसे जब्त कर लिया गया। वन विभाग अतिक्रमण कार्य में लगे संतराम सिदार के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार्रवाई के दौरान वन रक्षक भेसज कुमार पटेल, तेज नारायण पटेल और वनपाल होमेश्वर भारती मौजूद रहे। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि संरक्षित वनभूमि में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। इससे वन से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।



