जिला अस्पताल के ठेकेदार की दादागिरी
वनग्राम में प्रतिबंधित मुरुम का जेसीबी से उत्खनन*

**जिला अस्पताल के ठेकेदार की दादागिरी*
*वनग्राम में प्रतिबंधित मुरुम का जेसीबी से उत्खनन*
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—– छग शासन के आदेश पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जिला अस्पताल का निर्माण ग्राम चंदाई में हो रहा है । जिला अस्पताल का निर्माण करने वाला ठेकेदार के लिए शासन के कोई भी नियम या कानून मायने नहीं रखता ? वह अपने नियम और कानून के सहारे खुलेआम दादागिरी करते हुए वन ग्राम से मुरुम का अवैध उत्खनन करा रहा है , वह भी जेसीबी से। ध्यान देने की बात यह है कि – ग्राम सोढ़का और सरायपाली वन ग्राम में आते हैं जहां वन विभाग के द्वारा बैरियर भी लगाया गया है , इस क्षेत्र में वन विभाग के अनुमति बिना बड़े वाहन का प्रवेश वर्जित है और यह भी अति महत्वपूर्ण है कि उक्त क्षेत्र में वृक्ष काटना और मुरुम निकालना प्रतिबंधित है, पर जिला अस्पताल निर्माण करने वाले ठेकेदार की उच्श्रृंखलता समझ से परे है। ठेकेदार के द्वारा वहां पर लगे वृक्षों की अवैध कटाई कर मुरुम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है जो शासन को सिर्फ चुना ही नहीं लगा जा रहा है अपितु जिला प्रशासन के साथ धोखाधड़ी कार्य कर रहा है ।अगर इस ठेकेदार पर जल्द जिला प्रशासन कार्यवाही नहीं करती है तो कही ना कहि जिला प्रशासन भी उस ठेकेदार से मिला हुआ है।



