सारंगढ़-बिलाईगढ़
सरपंच के बेटे पर अवैध कब्जा हटाने का आरोप:
40 साल पुराना मकान और 300 पेड़ों को उखाड़ा; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

सरपंच के बेटे पर अवैध कब्जा हटाने का आरोप: 40 साल पुराना मकान और 300 पेड़ों को उखाड़ा; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सरपंच और उपसरपंच के बेटों के खिलाफ शिकायत हुई है। ग्राम छोटे लेंधरा के ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों ने बिना पंचायत प्रस्ताव और उच्च अधिकारियों की अनुमति के उनके 40 सालों से कब्जे वाले घर और बाड़ी को जेसीबी से हटाने प्रयास किया जा रहा था।



