सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़ में खरबूजे की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांगः
दुकानदार और विभाग पर मिलीभगत का आरोप; किसानों ने लगाई न्याय की गुहार

सारंगढ़ में खरबूजे की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांगः
दुकानदार और विभाग पर मिलीभगत का आरोप; किसानों ने लगाई न्याय की गुहार
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम झुमका के किसानों ने लक्ष्मी बीज भंडार और कृषि केंद्र सरसीवा पर घटिया खरबूजा बीज बेचने का आरोप लगाया है। किसान गणपत साहू और सोनी कुमार टंडन ने बताया कि दुकानदार ने उन्हें उन्नत और रोग प्रतिरोधक बीज का झांसा देकर बेचा।