सारंगढ़ जिला

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया अशोका पब्लिक स्कूल का निरीक्षण

स्कूल के प्राचार्य सहित सभी स्टॉफ रहे उपस्थित

**कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया अशोका पब्लिक स्कूल का निरीक्षण**

स्कूल के प्राचार्य सहित सभी स्टॉफ रहे उपस्थित

सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—— दिनाँक-07/07/2025(सोमवार)को जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे जी ने अशोका पब्लिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया।कलेक्टर महोदय ने एक-एक करके सभी कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए कक्षा कक्ष में उपस्थित बच्चों से कुछ प्रश्न भी पूछा।कलेक्टर महोदय ने प्री-प्रायमरी स्तर के यूकेजी कक्षा से नन्हे-मुन्हे शिक्षार्थियों को बोर्ड में लिखे हुए चार अक्षर वाले शब्दों को पढ़ने के लिए कहा गया ,जिसे बच्चों ने बड़े ही सहजता से पढ़कर सुनाया।कलेक्टर महोदय ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने व माता-पिता एवं गुरुजनों के आज्ञा का पालन करने की बात कही।साथ ही व्यवहारिक एवं नैतिक मूल्यों के महत्व को समझाते हुए सदैव परिश्रम के बल पर लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग पर अग्रसर बने रहने की बात कही।इस आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के साथ जिला नोडल अधिकारी समग्र शिक्षा नरेश चौहान भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button