छत्तीसगढ़

मैनपाट में बाइकर्स और मनचलों का आतंक, VIDEO:

सैलानियों को कर रहे परेशान, लड़कियों पर करते हैं कमेंट, परिवार के साथ घूमना हुआ मुश्किल

मैनपाट में बाइकर्स और मनचलों का आतंक, VIDEO:

सैलानियों को कर रहे परेशान, लड़कियों पर करते हैं कमेंट, परिवार के साथ घूमना हुआ मुश्किल

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट की खूबसूरती देखने के लिए छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से भी सैलानी सपरिवार पहुंच रहे हैं। इन सैलानियों के लिए मनचले और बाइकर्स परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं।

स्थानीय शिक्षक कमलेश सिंह के मुताबिक, मनचले प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आए दिन हुड़दंग मचाते और लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियां करते देखे जा रहे हैं। वहीं, बाइकर्स तेज रफ्तार में वाहन चलाकर लोगों को खतरे में डाल रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

मैनपाट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन स्थलों के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां पूरे वर्ष सैलानियों का आगमन होता है। बारिश के मौसम में मैनपाट की पहाड़ियां बादलों से ढंकी रहती हैं, जिससे इसकी सुंदरता और भी निखर जाती है।

मैनपाट के टाइगर प्वाइंट, मेहता प्वाइंट, फिश प्वाइंट, उल्टापानी, दलदली और बौद्ध मंदिरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। यहां के पहाड़ी रास्ते भी पर्यटकों को रोमांचित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button