पलायन करने वाले एप से करें राशन कार्ड की ई-केवाईसी

पलायन करने वाले एप से करें राशन कार्ड की ई-केवाईसी
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राशनकार्ड ई-केवायसी में डिजिटलीकरण को अपनाया है, इससे रोजगार, मेडिकल, शिक्षा, यात्रा, पलायन आदि के लिए बाहर गए छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सुविधा मिलेगी। वे अपने मोबाइल में एप के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों का केवाईसी कर सकते हैं।
भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य व सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिए निर्देशानुसार राज्य में एक राष्ट्र एक राशनकार्ड (वन नेशन वन राशनकार्ड) योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न बांटना है। भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दी गई है।
आप ऐसे कर सकते हैं एप से ई-केवाईसी भारत सरकार द्वारा जारी मेरा ई-केवाईसी एप के माध्यम से भी राशनकार्डधारी परिवार ई-केवाईसी कर सकते हैं।
मेरा ई-केवाईसी एप के माध्यम से ई-केवाईसी करने के लिए एंड्रायड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से चेहरे का ई-केवाईसी कर सकते हैं। राशनकार्डों में पंजीकृत सभी सदस्य जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने 30 जून 2025 तक अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से कर लें।



