धर्म अध्यात्मसारंगढ़-बिलाईगढ़

गोपेश्वर महादेव गोपाल जी मंदिर में सावन भर होगा रुद्राभिषेक*

*गोपेश्वर महादेव गोपाल जी मंदिर में सावन भर होगा रुद्राभिषेक*

सारंगढ़ खबर,सारंगढ़ । गोपाल जी मंदिर छोटे मठ के महंत बंशीधर दास मिश्रा ने बताया कि – सावन भर प्रति दिवस रुद्राभिषेक का कार्यक्रम गोपेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित है । रुद्राभिषेक से प्राप्त आय को गोपाल जी मंदिर में निर्माणाधीन श्याम बाबा मंदिर में लगाया जाएगा । 11 जुलाई को रुद्राभिषेक स्वतंत्र प्रकाश अग्रवाल निवासी रायपुर के द्वारा रुद्राभिषेक करवाया गया ।सावन मास में भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने का सबसे प्रभावशाली उपाय है रुद्राभिषेक । मान्यता है शिव के विशेष पूजन से कष्ट , रोग, ऋण और ग्रह दोष शांत हो जाते हैं । सावन मास में शिव जी की पूजा करने से अनंत गुना फल की प्राप्ति होती है और यदि रुद्राभिषेक विधिवत किया जाए तो यह जीवन को एक नई दिशा दे सकता है ।

विदित हो कि – भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र माह सावन मास को कहा गया है । इस बार चार प्रमुख सावन सोमवार होंगे 14 , 21 , 28 जुलाई और 4 अगस्त को शिव भक्त इस माह व्रत , पूजा , रुद्राभिषेक जैसे उपायों से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने की कोशिश करेंगे । भगवान शिव का वेदों में वर्णित विशेष विधि से पूजन और अभिषेक करना ही रुद्राभिषेक है । इसमें पंचामृत , गंगाजल, बेलपत्र, फूल और विशेष मंत्रों से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है । सावन मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है क्योंकि – समुद्र मंथन के दौरान इसी काल में शिव जी ने हलाहल विष का पान किया था । इस माह में शिव की पूजा से 100 गुना अधिक फल प्राप्त होता है ।विशेष रूप से रुद्राभिषेक करने से ईश्वर की कृपा शीघ्र मिलती है । यह बात महंत बंशी धर दास मिश्रा ने कहीं है । गोपेश्वर महादेव श्री गोपाल जी मंदिर छोटे मठ में नर्मदेश्वर महादेव से रुद्राभिषेक करवाया जाता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button