सारंगढ़ जिला प्रशासनसारंगढ़-बिलाईगढ़

खेलभांठा मैदान में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, अधिकारियों को बांटे गए कार्य

खेलभांठा मैदान में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, अधिकारियों को बांटे गए कार्य

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़—-

स्वतंत्रता दिवस पर खेलभांठा मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारी को लेकर कलेक्टर ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ध्वजारोहण, परेड की सलामी और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी के निर्देश दिए। सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में समारोह आयोजित करने को कहा।

बैठक में मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आमंत्रण और संदेश व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम विभाग प्रमुखों से मांगे गए हैं।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने अधिकारियों के बीच कार्यों का बंटवारा किया है। वनमंडलाधिकारी को परेड के लिए जिप्सी और बेरिकेड्स के लिए बांस-बल्ली की व्यवस्था करनी होगी। एसपी को परेड की सलामी, ध्वजारोहण, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलदार सारंगढ़ को अतिथियों और उनके परिवार के लिए अलग बैठक व्यवस्था करनी होगी।

अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी विभागों को अपने कार्यालयों को रोशनी से सजाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिले के अधिकारी मौजूद थे। सीएमओ को विशिष्ट व्यक्तियों और दर्शकों के लिए फर्नीचर, दरी और सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अधिकारी को पेयजल,लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण, वाटरप्रूफ सजावट और बेरिकेड्स की व्यवस्था करनी होगी। विद्युत अधिकारी को जनरेटर सहित बिजली की व्यवस्था देखनी होगी। सीएमएचओ को एम्बुलेंस और चिकित्सा सुविधा की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button