आगामी नेशनल लोक अदालत 9 मई शनिवार को होगा

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—–
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आगामी 9 मई शनिवार को रायगढ़ सहित प्रदेश भर के न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, इस दौरान तालुका न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सुलह समझौता के आधार पर निराकरण किया जाएगा, लोक अदालत में चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना दावा, भरण पोषण, पारिवारिक विवाद, श्रमिक प्रकरण, भूमि विवाद, विद्युत, जलकर, संपत्ति कर, टेलीफोन तथा राजस्व से जुड़े राजीनामा योग्य मामलों को रखा जाएगा संबंधित पक्षकार आपसी सहमति और समझौते के आधार पर अपने मामलों का त्वरित निराकरण करा सकेंगे। तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि लंबित और राजीनामा योग्य मामलों के निराकरण के लिए नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।



