सिटी कोतवाली सारंगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में पैसों की लेनदेन के चलते युवती की हत्याः

महिला ने तकिए से मुंह दबाया, भतीजे ने रस्सी से गला घोंटा, दोनों गिरफ्तार

सारंगढ़ में पैसों की लेनदेन के चलते युवती की हत्याः महिला ने तकिए से मुंह दबाया, भतीजे ने रस्सी से गला घोंटा, दोनों गिरफ्तार

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़——

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में करीब 50 हजार रुपए की लेनदेन के चलते एक युवती की हत्या कर दी गई। महिला और उसके भतीजे ने गला घोंटकर और तकिए से मुंह दबाकर उसे मार डाला। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अरेस्ट कर लिया है। यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, 19 जुलाई की रात सारंगढ़ शहर के चौहान पारा में सरिता गोंडे के मकान से एक महिला की लाश मिली थी। उसकी पहचान प्रमिला अजय (31) के रूप में हुई थी। जो कि अंडोला थाना कोसीर की रहने वाली थी। जो कि पैसे की लेनदेन को लेकर आई थी। जहां दोनों पक्षों को बीच विवाद हो गया। बाद में महिला और उसके भतीजे ने उसकी हत्या कर दी।

इस मामले में एडिशनल एसपी निमिषा पाण्डेय ने बताया कि, पूछताछ में मकान मालकिन सरिता गोंडे (45) ने अपने भतीजे अमित कुरें (32) के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया। सरिता ने तकिए से प्रमिला का मुंह दबाया, जबकि अमित ने नायलॉन रस्सी से उसका गला घोंट दिया। घटना के बाद फरार अमित को पुलिस ने कोरबा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

मर्डर वेपन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां उन्हें न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button