पीएचई विभागसारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में जल जीवन मिशन बेहाल, बारिश में जनजीवन अस्त-व्यस्त*

ठेकेदारों से sdo और इंजीनियर सूर्यवंशी की मिलीभगत

*सारंगढ़ में जल जीवन मिशन बेहाल, बारिश में जनजीवन अस्त-व्यस्त*

**ठेकेदारों से sdo और इंजीनियर सूर्यवंशी की मिलीभगत

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़—–। नगर में जल जीवन मिशन का कार्य पूरी तरह अव्यवस्थित और लापरवाही से संचालित हो रहा है। बिना किसी ठोस योजना, तकनीकी जानकारी और अनुभवहीन ठेकेदारों के भरोसे काम किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में खुदाई किए गए गड्ढे और बेतरतीब पाइपलाइन बिछाने से सड़कों पर कीचड़ व जलजमाव की स्थिति बन गई है। आवागमन बाधित हो गया है, और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। न तो कोई मानिटरिंग हो रही है और न ही काम की गुणवत्ता की जांच। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरे कार्य को “भगवान भरोसे” छोड़ दिया गया है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता और नगर पालिका की चुप्पी ने लोगों का भरोसा तोड़ दिया है। जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना को जिस तरह हाशिए पर डालकर खानापूर्ति की जा रही है, वह सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़ा करता है। जनता अब जवाब चाहती है- कि यह अव्यवस्था कब तक चलेगी और जिम्मेदार कब तक मौन रहेंगे?

वर्षो से सारंगढ़ में पदस्थ पीएचई विभाग के घाघ इंजीनियर सूर्यवंशी सारंगढ़ सहित बरमकेला को भी देख रहे है,इंजीनियर इतना घाघ और चालक है कि ऑफिस में बैठे बैठे ही ठेकेदारों से अपना जबरदस्त सेटिंग्स बना कर मोटी कमाई कर रहा है।ऐसे छोटे कर्मचारी के ऊपर तत्काल कड़ी कार्यवाही कर निलंबित कर देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button