रायपुरछत्तीसगढ़राज्य

50-50 फॉर्मूले पर डिप्टी कलेक्टर बनेंगे तहसीलदारः

सरकारी गाड़ी मिलेगी, राजपत्रित का दर्जा भी, बिना जांच के निलंबन नहीं होगा; 10वें दिन हड़ताल खत्म

50-50 फॉर्मूले पर डिप्टी कलेक्टर बनेंगे तहसीलदारः

सरकारी गाड़ी मिलेगी, राजपत्रित का दर्जा भी, बिना जांच के निलंबन नहीं होगा; 10वें दिन हड़ताल खत्म

सारंगढ़ खबर न्यूज/रायपुर —-

तहसीलदार 28 जुलाई से 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। 28 जुलाई से 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ बैठक की। जिसके बाद आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की गई। बता दें कि, हड़ताल के बीच ‘नारियल’ कलेक्शन की चैट भी वायरल हुई थी।

इसके साथ ही प्रदेशभर में रुके हुए नामांतरण, सीमांकन, भू-अधिकार अभिलेख जैसे कार्यों के फिर से संचालन का रास्ता साफ हो गया है। राजस्व मंत्री ने बैठक में कहा कि, राजस्व विभाग शासन की रीढ़ है। अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।

इस बैठक में राजस्व सचिव, राजस्व संचालनालय के संचालक, उप सचिव सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में संघ के प्रतिनिधियों ने 17 सूत्रीय मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा, जिस पर मंत्री ने गंभीरता से विचार कर ठोस आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button