सारंगढ़-बिलाईगढ़छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर-दुर्ग और कांकेर के मस्जिदों में ध्वजारोहण, गरियाबंद में बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस का उत्साह

रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू होगी:

रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू होगी: रायपुर-दुर्ग और कांकेर के मस्जिदों में ध्वजारोहण, गरियाबंद में बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस का उत्साह

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़/रायपुर—–

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम साय ने ध्वजारोहण किया।

देश भर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम साय ने ध्वजारोहण कर कई बड़े ऐलान किए। साय ने कहा कि रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू होगी। छत्तीसगढ़ विकसित पुलिसिंग वाले राज्यों में शामिल हो जाएगा।

10 लाख से अधिक आबादी वाले जिले में कमिश्नर प्रणाली लागू की जाएगी। रायपुर से इसकी शुरुआत होगी। पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा, तो इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। रायपुर के बाद बिलासपुर, दुर्ग, समेत अन्य जिलों में इसे शुरू किया जाएगा।

बता दें प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह दिखा। पहली बार रायपुर, दुर्ग, कांकेर और कोंडागांव के मस्जिदों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग बोले- पहले दरगाह में ध्वजारोहण किया करते थे इस बार मस्जिद में मौका मिला। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

गरियाबंद में बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस मना। देवभोग में छात्रों ने ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी निकाली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button