सारंगढ़-बिलाईगढ़

नगर में गूंज रहा गणेशोत्सव, चौंक-चौराहों और मुहल्लों में विराजे गणेश जी*

*नगर में गूंज रहा गणेशोत्सव, चौंक-चौराहों और मुहल्लों में विराजे गणेश जी*

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ——- – नगर में इस वर्ष गणेशोत्सव की रौनक देखते ही बन रही है। बुधवार से शुरू हुए पर्व को लेकर पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण है। विभिन्न चौंक-चौराहों, गलियों और मोहल्लों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं, जहां सुबह-शाम आरती और भजन संध्या का आयोजन हो रहा है।
नगर के प्रमुख टॉकीज चौंक,मछरी पसरा, राजापारा, पैलपारा, बनियापारा, बिरपारा समेत कई स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। इनमें से कुछ पंडालों को विशेष थीम पर सजाया गया है, जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं कॉलोनियों और मोहल्लों में भी युवाओं के नेतृत्व में प्रतिमाएं स्थापित कर भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की जा रही है।
गणेशोत्सव को लेकर नगर के माहौल में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में पंडालों में पहुंचकर आरती में शामिल हो रहे हैं। कई सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं ने आयोजन स्थल पर रंगारंग कार्यक्रमों की भी तैयारी की है। गणेशोत्सव के चलते नगर का वातावरण भक्तिमय और उल्लास से भर गया है। हर ओर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंज रहे हैं और लोग बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button