ना.सुरक्षा फाउंडेशन जिला अध्यक्ष शिवकुमारी का स्वागत*

*ना.सुरक्षा फाउंडेशन जिला अध्यक्ष शिवकुमारी का स्वागत*
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ——- । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ महिला जिला अध्यक्ष नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन श्रीमती शिव कुमारी साहू सदस्य जिला पंचायत का बद्रीश सुखदेवे जिला प्रभारी की टीम के द्वारा कुटेला कार्यालय में पुष्प गुच्छ दे आत्मीय स्वागत किया गया । इस दौरान जिला अध्यक्ष नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन श्रीमती शिव कुमारी साहू द्वारा कहां गया कि – मैं आप सभी का हृदय से स्वागत करती हूं , आज इस अवसर पर बोलते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि – मैं ऐसे संगठन हिस्सा हूं जिसका मूल उद्देश्य समाज की सुरक्षा और सेवा है । दोस्तों नागरिक सुरक्षा का मतलब केवल आपदा आने पर मदद करना नहीं है बल्कि हर नागरिक को सुरक्षित जीवन जीने की प्रेरणा देना भी है । आपदा, बाढ़, भूकंप, सड़क , दुर्घटना या अन्य आपातकालीन हर परिस्थिति में हमारा संगठन प्रशासन के साथ मिलकर समाज की सुरक्षा करता है । हमारा ध्येय है कि – स्वयं से पहले समाज और राष्ट्र की सुरक्षा । यहां उपस्थित होकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूं की नागरिक सुरक्षा का उद्देश्य केवल आपातकालीन स्थिति में सहायता देना ही नहीं है बल्कि – समाज में जागरूकता फैलाना और हर नागरिक को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभाना भी है ।



