प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा: नाबालिग बच्चों के नाम से कूट रचना कर लिया आवास

**प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा: नाबालिग बच्चों के नाम से कूट रचना कर लिया आवास**
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ/कटेली——
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्राम कटेली, तहसील सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़ के अनावेदक गौरी बाई पति संजय जायसवाल एवं उमाशंकर पिता थानसिंह जायसवाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने पालक (अभिभावक) के रहते हुए नाबालिग बच्चों के नाम से कूट रचना कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आवास प्राप्त किया।
शिकायत की जांच में यह मामला गलत पाया गया, लेकिन इसके बाद भी संबंधित अधिकारियों से मिलीभगत कर आवास प्राप्त कर उसका निर्माण किया गया। इस गड़बड़ी से वास्तविक पात्र हितग्राही योजना से वंचित रह गए।प्रार्थी द्वारा दिए गए आवेदन में मांग की गई है कि फर्जी तरीके से प्राप्त आवास की वसूली की जाए तथा दोषियों एवं संलिप्त अधिकारियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 468/471 (फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग), 120बी (षड्यंत्र) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे दुरुपयोग को रोकने के लिए दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएं और वास्तविक पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाए।



