*शरद पूर्णिमा मेला ग्राम खोखसीपाली लिमगांव शरद पूर्णिमा मेला में शामिल हुए-संजय

**शरद पूर्णिमा मेला ग्राम खोखसीपाली लिमगांव शरद पूर्णिमा मेला में शामिल हुए-संजय**
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ——ग्राम खोखसीपाली लिमगांव में आज शरद पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेला एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया,
जिसमें शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन हमारी लोक परंपरा, एकता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने इस पावन अवसर पर कुल देवी की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जगन्नाथ केशरवानी जी, सामाजिक एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री भरत जाटवर जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री चिंताराम साहू जी,
मंडल अध्यक्ष श्री दीपक साहू जी, श्री दिनानाथ पटेल जी, श्री किशोर साहू जी, तथा ग्राम पंचायत के सरपंच सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मेले में उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने सारंगढ क्षेत्रवासियों को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई ज्ञापित किया।



