सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 80 पुलिसकर्मियों का तबादलाः लंबे समय से एक ही थाने में कार्यरत थे
Sp आञ्जनेय वाष्र्णेय ने जारी किया आदेश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 80 पुलिसकर्मियों का तबादलाः लंबे समय से एक ही थाने में कार्यरत थे; S आञ्जनेय वाष्र्णेय ने जारी किया आदेश
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ—-
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। SPआञ्जनेय वाष्र्णेय ने 80 पुलिसकर्मियों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण किया है। इनमें 16 प्रधान आरक्षक और 64 आरक्षक एवं महिला आरक्षक शामिल हैं। यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी किया गया है।
यह स्थानांतरण उन पुलिसकर्मियों के लिए किया गया है जो लंबे समय से एक ही थाने में कार्यरत थे। जिले में करीब डेढ़ वर्ष से इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला नहीं हुआ था।
कई पुलिसकर्मी दो साल से ज्यादा समय से एक ही थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। SP आञ्जनेय वाष्र्णेय ने कार्यप्रणाली में सुधार और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया है। देखे आदेश की कॉपी…



