सारंगढ भाजपा नेताओं ने वित्त मंत्री चौधरी से रखी मांग*

**सारंगढ भाजपा नेताओं ने वित्त मंत्री चौधरी से रखी मांग**
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—–सारंगढ जिले के भाजपा नेताओं ने रायगढ़ के विधायक और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से मुलाकात कर नवीन महाविद्यालय नगर पंचायत सरसीवा में स्थापना एवं बजट प्रावधान पर चर्चा किया।
छत्तीसगढ़ सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश चौधरी से आज रायगढ़ में मुलाकात किये, मुलाकात का मुख्य उद्देश्य सारंगढ जिले के नगर पंचायत सरसीवा क्षेत्र में एक नवीन महाविद्यालय (कॉलेज) की स्थापना तथा इसे राज्य बजट में शामिल करने की मांग रखना था।प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी के समक्ष क्षेत्र की शैक्षणिक आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की और नवीन महाविद्यालय के माध्यम से स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की। मंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र के विकास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस प्रस्ताव पर उचित कार्रवाई की जाएगी।इस महत्वपूर्ण मुलाकात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश छात्रावास प्रभारी भारत जाटवर तथा सुनील शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने इस बैठक को और अधिक मजबूती प्रदान की तथा अनुसूचित जाति समुदाय के छात्र-छात्राओं के हितों पर भी विशेष बल दिया गया।यह मुलाकात नगर पंचायत सरसीवा क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि शीघ्र ही नवीन महाविद्यालय की स्थापना को मूर्त रूप मिलेगा।



