जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा किया गया गांजा का नष्टीकरण*
जिले के थानों में जप्त कुल 35 प्रकरणों में 757.353 किलोग्राम गांजे का किया गया नष्टीकरण

🔸*जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा किया गया गांजा का नष्टीकरण*
🔸*जिले के थानों में जप्त कुल 35 प्रकरणों में 757.353 किलोग्राम गांजे का किया गया नष्टीकरण*
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ——छ. ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर छ. ग. के पत्र क्रमांक एफ 9-53/2024/1/5 दिनाँक 21.11.2024 के माध्यम से जिलो में जप्त किये गए मादक पदार्थ के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति का गठन किया गया है l इसी तारतम्य में आज दिनांक 27/12/25 को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के औषधी निपटान समिति के अध्यक्ष श्री आञ्जनेय वार्ष्णेय पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ बिलाईगढ़, सदस्य प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री आनंदमसीह जिला सारंगढ बिलाईगढ़ एवं सदस्य श्रीमती निमिषा पांडेयअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ बिलाईगढ़ (छ. ग.) तथा पंचान की उपस्थिति में एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर प्लांट जामगांव जिला रायगढ़(छ.ग.) के भट्ठी में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के थानों में जप्त कुल 35 प्रकरण मे 757.353 किलोग्राम गांजा को विधिवत जलाकर नष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गई।



