सारंगढ़-बिलाईगढ़

धान खरीदी की अव्यवस्था से 33 किसान रहे परेशान, खबर दिखाने पर प्रशासन ने त्वरित किया कार्यवाही – एक दिन पहले कटा टोकन

33 किसानों में कई किसान परिवार प्रशासन से तो कई पुलिस प्रशासन से जुड़े किसान

*धान खरीदी की अव्यवस्था से 33 किसान रहे परेशान, खबर दिखाने पर प्रशासन ने त्वरित किया कार्यवाही – एक दिन पहले कटा टोकन**
**33 किसानों में कई किसान परिवार प्रशासन से तो कई पुलिस प्रशासन से जुड़े किसान **
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ—— जिले में धान खरीदी व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर उजागर हो गई है। खम्हारडीह और सिलोरी गांव के 33 किसान महीनों की मेहनत से तैयार की गई फसल होने के बावजूद अब तक एक दाना धान नहीं बेच पाए थे। वजह है पंजीयन में की गई गंभीर प्रशासनिक गड़बड़ी, जिसने किसानों को मानसिक और आर्थिक संकट में डाल दिया था। किसानों के अनुसार उनके गांव से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर गाताडीह धान खरीदी केंद्र मौजूद है, इसके बावजूद बिना किसी सूचना या सहमति के उनका पंजीयन बरमकेला ब्लॉक के लेन्ध्रा खरीदी केंद्र में कर दिया गया। इससे छोटे और सीमांत किसानों पर अतिरिक्त परिवहन खर्च और जोखिम का बोझ आ गया था। दूरस्थ केंद्र तक धान ले जाना उनके लिए लगभग असंभव स्थिति बन गई थी।इन 33 किसानों में कई गरीब किसान के साथ कई किसान प्रशासन से जुड़े हुए है तो कई किसान पुलिस प्रशासन से जुड़े हुए थे।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब धान खरीदी के टोकन कटने की समय-सीमा समाप्ति के कगार पर पहुंच गई। मात्र दो दिन शेष रहते किसान लगातार सहकारी समिति, खाद्य विभाग और अन्य कार्यालयों के चक्कर काटते रहे, लेकिन समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिले। न पंजीयन सुधार हुआ, न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
किसानों का सवाल सीधा है—जब नजदीक खरीदी केंद्र उपलब्ध है तो पंजीयन दूसरे ब्लॉक में क्यों किया गया। धान खरीदी जैसी संवेदनशील व्यवस्था में ऐसी लापरवाही किसानों की आजीविका पर सीधा प्रहार है। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले में खुलकर जवाब देने से बचते रहे। हालांकि,धान बेचने जैसे संवेदनशील मामला जब मीडिया में खबर प्रसारित होने लगा तब जिले के प्रशासनिक अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल बाद महीनों से भटक रहे किसानों का एक दिन पहले ही टोकन काटा गया।जिससे उस क्षेत्र के गरीब किसानों में हर्ष का माहौल बना हुआ है और जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित कर भूरिभूरी प्रसंशा करते दिख रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button