सारंगढ़-बिलाईगढ़

VB G RAM G योजना का बैठक लेने पहुचे -नीखिल बानी**

भेड़वन–गुड़ेली मंडल में VBG-RAMG को लेकर मंडल कार्यशाला सम्पन्न

**VB G RAM G योजना का बैठक लेने पहुचे -नीखिल**

भेड़वन–गुड़ेली मंडल में VBG-RAMG को लेकर मंडल कार्यशाला सम्पन्न

ग्रामीण आजीविका, स्वरोज़गार और आत्मनिर्भरता पर हुआ व्यापक मंथन

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ——–भेड़वन–गुड़ेली मंडल, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ में विकसित भारत गारंटी फॉर राष्ट्रीय आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत मंडल-स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में योजना के उद्देश्य, क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुँच सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यशाला प्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष निखिल बानी ने VBG-RAMG के तहत केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका, स्वरोज़गार और कौशल आधारित आय के अवसर सृजित करने की दिशा में निर्णायक पहल है VBG -RAMG कार्यक्रम के भाजपा के जिला संयोजक एवं अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे ने योजना के प्रचार-प्रसार को बूथ स्तर तक ले जाने पर जोर दिया, ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक इसका लाभ पहुँच सके।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों को सबक सिखाते हुए यह योजना गरीबों को रोजगार से जोड़ने, स्व-सहायता समूहों की बहनों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पूरी, महामंत्री श्याम टंडन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश अजगले, पूर्व महामंत्री बृहस्पति यादव, लखन वर्मा, प्रकाश अग्रवाल, रोहित बसंत, मुकेश टंडन, अमर महिलाने, विजय पटेल, डी. रोशन खूंटे, ओमकार, बघेलजी, दासबाबू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि VBG-RAMG योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कर ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंदग परिवारों को आत्मनिर्भरता की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button