सारंगढ़-बिलाईगढ़सिटी कोतवाली सारंगढ़

डोंगरीपाली झाल में तिहरा हत्याकांड

**डोंगरीपाली झाल में तिहरा हत्याकांड**

**मामूली पारिवारिक बात पर खूनी खेल**

सारंगढ़–बिलाईगढ़- जिले के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाल में आपसी रंजिश के चलते दिल दहला देने वाली तिहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार महिला, उसका बेटा और नाती की निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं हमले में पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोस का ही रिश्तेदार है, जिसने आपसी रंजिश के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।प्रारंभिक जांच में घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही घटना के पूरे कारणों का खुलासा किया जाएगा।
बाईट – निमिषा पाण्डेय.. एएसपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button