कोसीर क्लस्टर में पदस्थ विवादित पी आर पी आखिरकार हटाए गए

कोसीर क्लस्टर में पदस्थ विवादित पी आर पी आखिरकार हटाए गए ….
” सारंगढ़ जनपद सदस्यों ने पी आर पी को हटाने खोला था मोर्चा ”
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ—-।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लिए सारंगढ़ जिला के कोसीर क्लस्टर में पी आर पी की नियुक्ति की गई थी पिछले कुछ दिनों में उनके क्रिया कलाप से विहान समूह की महिलाओं को प्रताड़ना झेलनी पड़ी । अपने क्लस्टर के प्रमुख पी आर पी श्रीमती धीवर के व्यवहार और प्रताड़ना के कारण कोसीर क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमती हीरा भैरव नाथ जाटवर ने जिला में विभाग को पी आर पी की गतिविधियों को लेकर महिलाओं के पक्ष में आवेदन दिए थे जिसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी । 20 फरवरी को सारंगढ़ जनपद पंचायत के सभी सदस्य एवं अध्यक्ष तथा सारंगढ़ विधायक पी आर पी को हटाने केलिए धरने पे बैठ गए थे । वहीं जिला पंचायत को एक पत्र देकर 25 फरवरी को जिला पंचायत घेराव की बात कहे गए थे ठीक घेराव के पहले दिन जिला पंचायत के द्वारा आखिरकार विवादित पी आर पी को कोसीर क्लस्टर से अन्य जगह भेज दिया गया है। वहीं कोसीर क्लस्टर में श्रीमती सुनीता कोसरे को नियुक्त किया गया । जिला पंचायत सारंगढ़ द्वारा विवादित पी आर पी को स्थानांतरण कर विवाद को खत्म कर एक अच्छा संदेश देने का काम किया । सारंगढ़ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को स्थानांतरण की जानकारी भेजी गई है ।आंदोलन में प्रमुख रूप से सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ,अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव ठाकुर
सदस्य रोहित महिलाने ,मुकेश साहू ,कोमल शशी पटेल, श्रीमती सरिता प्रणय सिंह , श्रीमती हीरा भैरवनाथ जटवार ,श्रीमती मीना घनश्याम टंडन, श्री सतीश अजय ,श्री अशोक पटेल ,अरुण मालाकार ,श्रीमती चंद्रिका चंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे थे।



