आबकारी विभाग सारंगढ़रायपुर
सारंगढ जिले की पूर्व आबकारी सहायक आयुक्त सोनल नेताम का लगभग जेल जाना तय
ईडी को 29 आबकारी अफसरों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी, जेल जाना लगभग तय

**सारंगढ जिले की पूर्व आबकारी सहायक आयुक्त सोनल नेताम का लगभग जेल जाना तय**
**मंत्री के निर्देश पर दबी फाइल आई सामने, अपर आयुक्त अब तक सस्पेंड नहीं**
**ईडी को 29 आबकारी अफसरों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी, जेल जाना लगभग तय**
सारंगढ खबर न्यूज,,सारंगढ———शराब घोटाले में अब 29 आबकारी अफसरों का भी जेल जाना तय बताया जा रहा है। क्योंकि पिछले एक महीने से मंत्रालय में दबी अभियोजन स्वीकृति की फाइल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मंजूरी के साथ ईडी को वापस भेज दी गई है।नवीन जिला सारंगढ में पदस्थ रही आबकारी सहायक आयुक्त श्रीमती सोनल नेताम का शराब घोटाला में 29 आबकारी अफसरों में नाम है,इनके सारंगढ में पदस्थ रहते विरोध में कई आबकारी मामलों में कार्यवाही नही होती थी। मामला कुछ इस तरह है कि शराब घोटाले में ईडी ने 33 अफसरों को भी लिप्त पाया था। इसमें तत्कालीन आयुक्त सचिव निरंजन दास, सीएसएमसीएल के तत्कालीन एमडी अरुणपति त्रिपाठी और तत्कालीन उद्योग सचिव अनिल टुटेजा जेल जा चुके हैं। इसके अलावा मैन पावर और ओवरटाइम घोटाले में सहायक आयुक्त नवीन प्रताप सिंह भी जेल में हैं। लेकिन 29 अफसरों ने भी ईडी के सामने यह कबूला था कि उन्हें हर महीने पैसे मिलते थे। अंतिम चार्जशीट में जब इनका नाम कोर्ट में पेश किया गया तो जज ने अभियोजन स्वीकृति लेकर आने के लिए कहा। एक महीने से फाइल मंत्रालय में अटकी हुई थी लेकिन दो पहले इसकी मंजूरी मिल गई है। अब अगर गैर जमानती वारंट जारी हुआ तो इनका जेल जाना तय है।
अपर आयुक्त को बचाने में जुटा प्रशासनः
अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव का नाम भी ईडी की अंतिम चार्जशीट में है। आशीष ने डेढ़ लाख रुपए महीने रिश्वत लेने की बात कबूली है।
**इन अफसरों के नाम हैं चार्जशीट में**
नवीन प्रताप सिंह, गंभीर सिंह, नोहर सिंह ठाकुर, नीतू नोतानी, अरविंद पटले, प्रकाश पाल, अनंत कुमार सिंह, अश्वनी कुमार अनंत, अनिमेष नेताम, मंजूश्री केसर, जनार्दन सिंह कौरब, प्रमोद कुमार नेताम, देवलाल वैद्य, दिनकर वासनिक, वेदराम लहरे, इकबाल अहमद खान, मोहित जायसवाल नितिन खंडूजा, जीतूराम मंडावी, अलेख राम सिदार, लखन लाल ध्रुव, आशीष कोसम, गरीबपाल सिंह, विजय सेन शर्मा, विकास गोस्वामी, सौरभ बक्शी, राजेश जायसवाल, सोनल नेताम, रामकृष्ण मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव।



