सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – महाठग शिवा साहू मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार*

**सारंगढ़ बिलाईगढ़ – महाठग शिवा साहू मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार**
सारंगढ खबर न्यूज,,सारंगढ—–सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रायकोना के चर्चित महाठग शिवा साहू का नाम एक बार फिर चर्चा में है। सरसीवां पुलिस ने शिवा साहू की मदद करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जबकि मुख्य आरोपी शिवा साहू अब भी फरार बताया जा रहा है।

– दरअसल रायकोना का रहने वाला शिवा साहू इलाके का चर्चित महाठग है, जिसने लोगों को रुपए ढाई गुना और दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी की थी। इस मामले में पहले भी पुलिस ने शिवा साहू सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और ठगी से अर्जित महंगी गाड़ियां, जमीन के कागजात, सोना-चांदी, नकदी समेत कई बैंक खातों को जब्त कर होल्ड कराया था।
बताया जा रहा है कि न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शिवा साहू ने बैंक कर्मचारियों से सांठगांठ कर फर्जी तरीके से होल्ड किए गए खातों से करीब 21 लाख रुपए निकलवा लिए। यह रकम शिवा साहू और उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खातों से निकाली गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही रितु साहू, उसके साथियों और कुछ बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।
इसी कड़ी में अब सरसीवां पुलिस ने शिवा साहू के सहयोगी पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रायकोना निवासी दिनेश साहू, योगेंद्र साहू, भिलाई निवासी गोविंदा साहू, चकरदा निवासी तोशराम साहू और राजेश सोनी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
फिलहाल मुख्य आरोपी महाठग शिवा साहू फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस कुख्यात ठग को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button