साराडीह गांव में महुआ शराब व गाँजा बिक्री पर रोक लगाने कलेक्टर को सैकड़ो महिलाओं ने सौपा ज्ञापन**

**साराडीह गांव में महुआ शराब व गाँजा बिक्री पर रोक लगाने कलेक्टर को सैकड़ो महिलाओं ने सौपा ज्ञापन**
सारंगढ़ खबर न्यूज,,,सारंगढ——-:- सराडीह गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब तथा गांजा बिक्री बंद कराने के लिए लगभग 150 महिलाओ ने कलेक्टर दफ़्तर पहुंचकर कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौपा… ताज़ा मामला सारंगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सराडीह से निकलकर आ रही हैं, जहाँ गांव मे धड़ल्ले से कच्ची महुआ शराब और गांजे को बेचा जा रहा हैं, बड़ी बात तो यह है की जहाँ पर शराब निकालकर बेचा जा रहा है वहां पर शासकीय प्राथमिक शाला है, जिससे पढ़ाई करने वाले छोटे छोटे बच्चों के भविष्य पर गहरा असर पड़ रहे बच्चे बिगड़ने की कगार पर है, और गांव मे शराब बिक्री होने से बच्चे बुजुर्ग और युवा लड़के सभी नशे की चपेट मे आ रहे हैं, जिससे परेशान होकर गांव के लगभग 150 के करीब महिला और पुरुष कलेक्टर साहब को शराब बंद कराने को लेकर ज्ञापन दिए, क्या कुछ कह रहे है वहां की महिलाए सुने उन्ही की जुबानी…



