जिला पंचायत सीईओ ने बरमकेला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सामुदायिक शौचालय में घोर अनियमितता पाये जाने पर दिए जांच के आदेश
जिला पंचायत सीईओ ने दिए जांच के आदेश

**जिला पंचायत सीईओ ने बरमकेला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सामुदायिक शौचालय में घोर अनियमितता पाये जाने पर दिए जांच के आदेश**
सारंगढ खबर न्यूज,,सारंगढ—–सारंगढ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर निमिष कुमार साव जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों की भौतिक निरीक्षण के दौरान यह गंभीर अनियमितता सामने आई है कि विकासखण्ड बरमकेला के अंतर्गत लक्ष्मी जागड़े सहायक अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, तकनीकी सहायक योगेश देवागन ग्राम पंचायत बारादावन, कोमल सिंह मारकाम ग्राम सावतकुत, मिथलेश बंजारे ग्राम सेमीपाली, लामीपाली, जाकोना एवं अमलीपाली, नवल किशोर सिदार ग्राम डोगरीपाली रंगाडीह गौरडीह, परसकोल तथा आशा जागड़े सिघारी, कुम्हारी मेडरा द्वारा अपूर्ण शौचालयों को पूर्ण दर्शाकर उनका मूल्यांकन किया गया है। यह कृत्य न केवल शासकीय नियमों का उल्लंघन किया गया है, इसी प्रकार विकासखण्ड बिलाईगढ़ के अंतर्गत अकाश देवांगन सहायक अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तकनीकी सहायक लकेशवर महिलाने ग्राम ठाकुरदिया, बरभाठा छन्नु लाल टण्डन ग्राम दाउबधान, घोघरी, धौराभाठा सु ओम साहू ग्राम बेलमुडी, रामसिंह आजाद ग्राम लखुर्रीडीह, शिवरंजन नवरंगे ग्राम पचपेडी, खुरदरहा, बल्कि गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के सिद्धांतों के विपरीत भी है।
उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा संबंधित तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी संबंधितों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की लापरवाही एवं कर्तव्य में उदासीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधितों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
जिला पंचायत प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।




