सारंगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर रूम का वर्चुअल शिलान्यास सम्पन्न

सारंगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर रूम का वर्चुअल शिलान्यास सम्पन्न
सारंगढ़ खबर न्यूज,,सारंगढ। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा के मुख्य आतिथ्य एवं न्यायमूर्ति श्री सचिन सिंह राजपूत के विशिष्ट आतिथ्य में आज जिला एवं अपर सत्र न्यायालय परिसर, सारंगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर रूम का ऑनलाइन वर्चुअल शिलान्यास सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अमित राठौर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री निक्सन डेविड लकड़ा, जिला दण्डाधिकारी श्री संजय कनौजिया, जिला पुलिस अधीक्षक श्री अंजनये वैष्णेय, जिला पंचायत सीईओ श्री इंद्रजीत बर्मन,जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री विजय तिवारी, व्यवहार न्यायाधीश श्री आशीष डहरिया, सुश्री नेताम मैडम, अधिवक्ता संघ के सचिव श्री कुलदीप राज पटेल एवं अधिवक्ता संघ के प्रवक्ता दीपक तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
डिजिटल कंप्यूटर रूम की स्थापना को सारंगढ़ के सिविल जिला बनने से पूर्व न्यायिक अधोसंरचना सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने इसे न्यायिक कार्यों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता संघ सहित जिले के नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



