जिला पंचायतसारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

बैठक में विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
बैठक में विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी*

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ—–जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर महोदय द्वारा बैठक लिया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री इंद्रजीत बर्मन की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,स्वच्छ भारत मिशन योजना , प्राधिकरण अंतर्गत मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण,अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, डी एम एफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिला स्तरीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी। बैठक के दौरान कलेक्टर महोदय द्वारा मनरेगा अंतर्गत लेबर बजट, वृक्षारोपण, मजदूरी भुगतान , सामग्री की समीक्षा किया गया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016-23 , 2024-25, 2025-26 अंतर्गत स्वीकृत अपूर्ण आवास को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। विभिन्न योजना अंतर्गत अपूर्ण निर्माण कार्यों को समय सीमा पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एस डी एम (सारंगढ़) डिप्टी कलेक्टर, उपसंचालक पंचायत, सीईओ जनपद पंचायत, एपीओ सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button