रायगढ़ (ग्रामीण) के ग्राम छिरवानी में पोषण जागरूकता शिविर और सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ का भव्य आयोजन

रायगढ़ (ग्रामीण) के ग्राम छिरवानी में पोषण जागरूकता शिविर और सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ का भव्य आयोजन
रायगढ़:
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार, जिले में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनहित के प्रति जागरूकता बढ़ाना, विकसित भारत 2047 का नागरिक संकल्प लेना, तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक और परिवार तक पहुँचाना है।
इसी कड़ी में, एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के अंतर्गत बांगुरसिया सेक्टर के ग्राम छिरवानी में एक दिवसीय ‘पोषण जागरूकता शिविर’ सह ‘सेवा संकल्प अभियान’ (आंगन मिलन सेवा) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शासन द्वारा रायगढ़ जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में इस विशेष ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के आयोजन हेतु 5 अक्टूबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई थी।
जनप्रतिनिधियों और महिलाओं की रही भारी भागीदारी
ग्राम छिरवानी में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। साथ ही, ग्रामीण अंचल की भारी संख्या में महिलाओं ने इस शिविर में हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पर ‘राष्ट्रीय पोषण माह 2026’ और ‘आंगन मिलन सेवा’ से संबंधित बैनर प्रदर्शित किए गए थे।
कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां:
दीप प्रज्वलन एवं शुभारंभ: कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।
पौष्टिक आहार का प्रदर्शन: शिविर में महिलाओं और बच्चों के उचित पोषण के महत्व को समझाने के लिए हरी सब्जियों एवं विभिन्न पौष्टिक आहारों का प्रदर्शन किया गया। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह समुदाय के समक्ष ‘मेरी पौष्टिक थाली’ का प्रदर्शन है ताकि लोग पौष्टिक व्यंजनों के प्रति जागरूक हों।
महिलाओं का सम्मान: उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं को बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
पोषण सामग्री व उपहार वितरण: कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और माताओं को सम्मान स्वरूप पोषण टोकरी/उपहार भेंट किए गए। यह पहल शासन के उस निर्देश का हिस्सा है जिसमें माताओं एवं कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं को सम्मानित करने का प्रावधान रखा गया है।
उपरोक्त कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया
स्वथ्य शिशु प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेता माताओं को पोषण टोकरी दी गयी।
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ,
“हर घर मुनगा घर घर मुनगा”
के तहत मुनगा पौध का रोपण किया गया।
इस अवसर पर शासन की मंशानुसार सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती यामिनी शर्मा द्वारा स्वास्थ्य, पोषण एवं महिलाओं के कल्याण संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। पोषण शपथ कराया गया, व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने ग्रामीण अंचल में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति एक नई जागरूकता का संचार किया है। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत लाभांवितों द्वारा अनुभव सांझा किया गया , तथा श्रीफल से उन्हे सम्मानित किया गया नवागांव
सरपंच श्रीमती मंजू चौहान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही।
उक्त अवसर पर स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग के अमलो की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग महिला एवं बाल विकास विभाग को प्राप्त हुआ।



