Cmo chhattisgarhdprnagar panchayat bilaigarhpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ नगर पंचायत के प्रभारी CMO यशवंत देवांगन निलंबित

बिलाईगढ़ नगर पंचायत के प्रभारी CMO यशवंत देवांगन निलंबित

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ नगर पंचायत में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा 25 सितंबर 2026 को यह आदेश जारी किया गया है।

आदेश के मुताबिक देवांगन पर ‘वूमेन फॉर टी’ का भुगतान लंबित रखने, परिषद के निर्धारित एजेंडा क्रमांक 21 में कूटरचना कर मूल विषय के स्थान पर अन्य विषय प्रस्तुत करने तथा स्वच्छता दीदियों के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार किए जाने के आरोप हैं।

इन मामलों में उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय क्षेत्रीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, बिलासपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है।
निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

आते ही विवादों मे घिरे थे cmo

जैसे ही उन्होंने बिलाईगढ़ नगर पंचायत का पद भार ग्रहण किया था वैसे ही विवादो मे घिर गए थे कुछ दिन पीछे sdm तहसीलदार और अन्य अधिकारियो के खिलाफ थाने मे शिकायत की थी उसके बाद sdm तहसीलदार को वहां से हटा दिया गया था उसके बाद फिर एक जन प्रतिनिधि ने cmo के खिलाफ शिकायत की थी फिलहाल अभी cmo यशवंत देवागन को निलंबित कर दिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button